Get it on Google Play
Download on the App Store

अल्बुक़ुएर्क़ुए अंतर्राष्ट्रीय बलून महोत्सव अमेरिका

हर साल ये नायाब महोत्सव आयोजित होता है जहाँ कई आकार और रंगों के गुब्बारे ९ दिन तक आसमान को ढक देते हैं | कई आयोजन होते हैं जिनमें सैंकड़ों गुब्बारे एक साथ छोड़े जाते हैं | इनमें कई कलाकारों द्वारा चित्रित और अलग प्रकार की आकृति वाले गुब्बारे शामिल हैं | ये गुब्बारे उर्जा से संचालित होते हैं और देखने में एक अलग अनुभव देते हैं | कई ख़ास स्पर्धाओं का भी आयोजन होता है | इन सब की शुरुआत १९७२ में ७७० के ओ बी रेडियो की सालगिरह के जश्न के उपलक्ष में हुई थी लेकिन अब ये दुनिया का सबसे खूबसूरत बलून महोत्सव बन गया है |