Get it on Google Play
Download on the App Store

द्रौपदी के पांच पति

पांचाल नरेश की बेटी द्रौपदी को अर्जुन ने स्वयंवर में जीता था लेकिन कुंती से आशीर्वाद देने में गलती हो गयी और द्रौपदी पांचो पांडवो की पत्नी बन गयी।  द्रौपदी श्रीकृष्ण को अपना भाई मानती थी और अर्जुन उनका प्रिय पति था।  

स्त्री की वजह से भाईयों में झगड़ा जाना स्वाभाविक था इसलिए द्रौपदी से कौन कब प्यार करेगा इसके नियम सारे भाईयो ने व्यास जी की मदत से बनाये थे. सूर्य भगवान् ने द्रौपदी को एक विशेष वर भी दिया था जिसके अनुसार द्रौपदी तभी गर्भसे हो सकती थी जब वो खुद चाहती हो।  द्रौपदी एक साल एक पति के साथ व्यतीत करती थी और उसके बाद एक मास वो उपवास तथा धर्माचरण में बिताती थी।  इसप्रकार अगर उसे गर्भ धारण करना होता तो इस एक माह के दरम्यान वो इस बात की पुष्टि कर सकती थी।  द्रौपदी को इस प्रकार पांचो भाईयों से एक एक पुत्र की प्राप्ति हो गयी थी।  

द्रौपदी के गृह में सिर्फ उसका उस वर्ष का पती ही जा सकता था. बाकि ४ भाईयों को द्रौपदी के अंतःपुर में जाना मना था. लेकिन एक बार अर्जुन ने यह नियम तोड़ा और परिणाम स्वरुप उसने एक साल अज्ञातवास में बिताया।