Get it on Google Play
Download on the App Store

आरती श्रीमद्भागवतमहापुराण की

आरती अतिपावन पुराण की ।

धर्म-भक्ति-विज्ञान-खान की ॥

 

महापुराण भागवत निर्मल ।

शुक-मुख-विगलित निगम-कल्प-फल ॥

 

परमानन्द सुधा-रसमय कल ।

लीला-रति-रस रसनिधान की ॥

 

॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥

 

कलिमथ-मथनि त्रिताप-निवारिणि ।

जन्म-मृत्यु भव-भयहारिणी ॥

 

सेवत सतत सकल सुखकारिणि ।

सुमहौषधि हरि-चरित गान की ॥

 

॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥

 

विषय-विलास-विमोह विनाशिनि ।

विमल-विराग-विवेक विकासिनि ॥

 

भगवत्-तत्त्व-रहस्य-प्रकाशिनि ।

परम ज्योति परमात्मज्ञान की ॥

 

॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥

 

परमहंस-मुनि-मन उल्लासिनि ।

रसिक-हृदय-रस-रासविलासिनि ॥

 

भुक्ति-मुक्ति-रति-प्रेम सुदासिनि ।

कथा अकिंचन प्रिय सुजान की ॥

 

॥ आरती अतिपावन पुरान की ॥

 

॥ इति श्रीमद्भागवतमहापुराण की आरती ॥

आरतियाँ Arati in Hindi

Contributor
Chapters
Shree Saraswati Mata Aarti श्री सरस्वती आरती श्री विन्ध्येश्वरी आरती Vindhyeshwari Aarti आरती श्रीमद्भागवतमहापुराण की Kamdhenu Mata ki Aarti - गौ माता की आरती  श्री शारदा आरती श्री नर्मदा जी की  आरती माँ पार्वती की आरती माँ अन्नपूर्णा जी की आरती आरती संतोषी माता जी की तुलसी माता की आरती राधा आरती Om jai jagdish Aarti आरती कुंजबिहारी की सुख करता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची भगवान श्रीगणेशजी की आरती सांई बाबा आरतीसांई बाबा आरती काली माता की आरती शिव जी की आरती श्री विष्णु आरती Krishna Bhagwan ki Aarti श्री ब्रह्मा आरती श्री कुबेर आरती श्री भैरव आरती श्री नवग्रह आरती शिव जी की आरती लक्ष्मी जी की आरती सांई बाबा आरतीसांई बाबा आरती श्री महालक्ष्मी आरती श्री दुर्गा आरती शनिदेव जी की आरती श्री दुर्गा आरती माँ वैष्णो देवी की आरती सूर्य आरती हनुमान चालीसा आरती सहित ॐ जय कलाधारी हरे - बाबा बालक नाथ आरती श्री सत्यनारायण जी की आरती श्री खाटू श्याम जी की आरती आरती: श्री गंगा मैया जी -