Get it on Google Play
Download on the App Store

 श्री शारदा आरती

 

भुवन विराजी शारदा,

महिमा अपरम्पार।

 

भक्तों के कल्याण को

धरो मात अवतार ॥

 

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

नित गाऊँ मैया नित गाऊँ।

 

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

श्रद्धा को दीया प्रीत की बाती

असुअन तेल चढ़ाऊँ।

 

श्रद्धा को दीया प्रीत की बाती

असुअन तेल चढ़ाऊँ ।

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

मन की माला आँख के मोती

भाव के फूल चढ़ाऊँ।

 

मन की माला आँख के मोती

भाव के फूल चढ़ाऊँ ॥

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

बल को भोग स्वांस दिन राती

कंधे से विनय सुनाऊँ।

 

बल को भोग स्वांस दिन राती

कंधे से विनय सुनाऊँ ॥

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

तप को हार कर्ण को टीका

ध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ।

 

तप को हार कर्ण को टीका

ध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ॥

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

माँ के भजन साधु सन्तन को

आरती रोज सुनाऊँ।

 

माँ के भजन साधु सन्तन को

आरती रोज सुनाऊँ ॥

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

सुमर-सुमर माँ के जस गावें

चरनन शीश नवाऊँ।

 

सुमर-सुमर माँ के जस गावें

चरनन शीश नवाऊँ ॥

 

दरश तोरे पाऊँ

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ।

 

॥ इति श्री शारदा आरती ॥

 

आरतियाँ Arati in Hindi

Contributor
Chapters
Shree Saraswati Mata Aarti श्री सरस्वती आरती श्री विन्ध्येश्वरी आरती Vindhyeshwari Aarti आरती श्रीमद्भागवतमहापुराण की Kamdhenu Mata ki Aarti - गौ माता की आरती  श्री शारदा आरती श्री नर्मदा जी की  आरती माँ पार्वती की आरती माँ अन्नपूर्णा जी की आरती आरती संतोषी माता जी की तुलसी माता की आरती राधा आरती Om jai jagdish Aarti आरती कुंजबिहारी की सुख करता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची भगवान श्रीगणेशजी की आरती सांई बाबा आरतीसांई बाबा आरती काली माता की आरती शिव जी की आरती श्री विष्णु आरती Krishna Bhagwan ki Aarti श्री ब्रह्मा आरती श्री कुबेर आरती श्री भैरव आरती श्री नवग्रह आरती शिव जी की आरती लक्ष्मी जी की आरती सांई बाबा आरतीसांई बाबा आरती श्री महालक्ष्मी आरती श्री दुर्गा आरती शनिदेव जी की आरती श्री दुर्गा आरती माँ वैष्णो देवी की आरती सूर्य आरती हनुमान चालीसा आरती सहित ॐ जय कलाधारी हरे - बाबा बालक नाथ आरती श्री सत्यनारायण जी की आरती श्री खाटू श्याम जी की आरती आरती: श्री गंगा मैया जी -