Get it on Google Play
Download on the App Store

सल्वाटर पेरन

सल्वाटर पेरन के कई पड़ोसियों के लिए वह सिर्फ एक टूटे घर में रहने वाला अजीब सा व्यक्ति था | १९८५ में पेरन ने स्टेटन द्वीप पर अपने और अपनी पत्नी के लिए एक तीन मंजिला घर खरीदा | पेरन महत्वकांक्षी था वह  अपने खुद के कपडे बनाना चाहता था | कई सालों तक वह घर घर जा कपडे बेचता रहा पर वक़्त के साथ उसका काम और मानसिक स्थिति दोनों बिगड़ने लगीं | 

ये अज्ञात है की कब पेरन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया लेकिन २००१ तक उसे पीने , पीछा करने और चोरी जैसे गुनाहों के लिए पकड़ा जाने लगा | उसने कई इरादे बनाये और एक समय पर उसके बैंक खाते में हजारों डॉलर इकट्ठे हो गए | २००७ तक पेरन ने अपनी कंपनी नामांकित कर ली लेकिन फिर भी उसके इरादे सफल न हो पाए | और इसी वजह से उसका स्वभाव बदलने लगा | कभी लाखों में खेलने वाला पेरन के खाते में गिरफ्तार होने के समय सिर्फ १.८४ $ बचे थे | एक के बाद एक उसने ३ दुकान मालिक,मोहम्मद गेबेली ,इस्साक कदरे और रह्मतोल्लाह वहिदिपौर  का बिना किसी वजह के क़त्ल कर दिया | पेरन को अगर दोषी पाया गया तो वह पूरी ज़िन्दगी जेल में बिताएगा |